कोतवाली क्षेत्र के बधारा-सहीपुरा गांव के बीच मोपड सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा बुधवार रात हुआ।
औरैया के अछल्दा क्षेत्र के लिधौरा निवासी किसान हरिराम (35) पत्नी विनीता को बुधवार की सुबह दवा दिलाने इटावा गए थे।
वहां से लौटते समय बधारा-सीहपुरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने मोपेड में टक्कर में मार दी। हादसे में हरिराम की मौके पर मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने घायल विनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।