फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Crime: ब्लेड से काटी पत्नी की नाक, बेटी को गला दबाकर मारा...फिर खुद भी दे दी जान, जानें क्या है मामला

Thu, 11 May 2023 03:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नौबस्ता थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद से आक्रोशित पति ने दर्दनाक घटना को अंजाम दे दिया। उसने पहले ब्लेड से पत्नी की नाक काट दी। इसके बाद बेटी को गला दबाकर मार दिया। फिर खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
kanpur murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में विवाद के बाद गुस्साए पति ने ब्लेड से अपनी पत्नी की नाक काट दी। इसके बाद इकलौती बेटी की गला कसकर हत्या कर दी। फिर खुद भी फंदे से लटक कर जान दे दी। इलाकाई लोगों की सूचना पर डीसीपी साउथ और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे है।

विज्ञापन

पुलिस ने जांच पड़ताल कर पत्नी के बयान दर्ज किए हैं। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मछरिया बाजार, बाबा नगर निवासी छोटे शाह (36) पेशे के कार चालक थे। वह पिछले कई सालों से अमौली के जिला पंचायत सदस्य बृजेश पटेल की कार चलाते थे।
इसके साथ ही वह अपनी पत्नी रूखसार, बेटी आरजू (14) व दो बेटों आरिफ और आर्यन के साथ नौबस्ता गल्लामंडी स्थित जिला पंचायत सदस्य के नव निर्माणाधीन मकान के तीसरी मंजिल पर रहते थे। पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले आठ माह से पति से अलग रहती थी।

विज्ञापन

पत्नी बोली- पति करता था शक
पति उस पर शक करते थे। तीन दिन पहले ही वह यहां आई थी। इसके बाद से लगातार उसके पति से विवाद हो रहा था। गुरुवार दोपहर को भी इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज छोटे ने पहले ब्लेड से उसकी नाक काट दी। इसके बाद वहां मौजूद बेटी की रस्सी से गला कसकर फंदे पर लटका दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
फिर दूसरे कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। बेटी और पति को फंदे पर लटकता देख उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें