गोली लगते ही गिट्टी पर गिरे
गोली उनके बाएं हाथ में कोहनी के ऊपर से आर पार हो गई। इससे वह अनियंत्रित होकर वह बाइक समेत सड़क के किनारे पड़ी गिट्टी पर जा गिरे। इस बीच वहां से गुजर रहे समर्थकों की नजर उन पर पड़ी। कार्यकर्ता जब वहां पहुंचे, तो वह खून से लथपथ पड़े मिले। समर्थकों ने घटना की जानकारी पुलिस और कार्यकर्ताओं को दी।
कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में भर्ती कराया
मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उन्हें गंभीर हालात में सीएचसी घाटमपुर ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया। इस बीच मौके पर पहुंचे एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला व इंस्पेक्टर घाटमपुर आशोक दुबे ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए।
घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -दिनेश कुमार शुक्ला, एसीपी घाटमपुर