ससुराल से महिला लापता, पिता ने दी तहरीर
वहीं, ग्राम मदाखेड़ा थाना सरेनी के रहने वाले सुशील ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी सोनम उर्फ रिंकी सिंह का विवाह चार साल पहले बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम खरगवनखेड़ा निवासी धमेंद्र से हुआ था। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे।
हत्या की भी जताई आशंका
19 अप्रैल को रात 12 बजे दामाद ने जानकारी दी कि सोनम बिना बताए कहीं चली गई है। इसके बाद से उसका कहीं पता नहीं चला। पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी को मारपीट कर गायब कर दिया। पिता ने हत्या की भी आशंका जताई है। बिहार थाना प्रभारी संदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।