फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: पति ने पत्नी-पुत्री पर किया चाकू से हमला, मायके पक्ष ने पहुंचाया अस्पताल, भाई बोला- नशे का आदी है

Wed, 25 Dec 2024 04:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: सदर कोतवाली क्षेत्र में पति ने पत्नी और  पुत्री को चाकू से हमला करके घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके के लोग घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर मोहल्ले में पति ने अपनी पत्नी और पुत्री को चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे की जानकारी पीड़िता के परिजनों को हुई, तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर घायलों को भर्ती कर इलाज कर रहे हैं।

विज्ञापन

पीड़िता के भाई मो. आशिफ ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप शादीपुर इस्माईलगंज मोहल्ला निवासी मोहम्मद शईद ने अपनी पुत्री अंजुमन बानो (30) की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर मोहल्ला निवासी स्व. जाहिद के पुत्र जावेद के साथ आठ दिसंबर 2013 को किया था। उससे एक पुत्री ने जन्म लिया।

मारपीट करना रोज की दिनचर्या बन गया था
अंजुमन बानो का पति जावेद नशा करने का आदी था, जिसकी जानकारी शादी के बाद हुई। आए दिन नशे की पूर्ति लिए अपनी पत्नी के साथ मारपीट करना उसकी रोज की दिनचर्या बन गई। इससे पूर्व भी कई बार अपनी पत्नी के साथ वह मारपीट की घटना को अंजाम दे चुका था। परिजनों द्वारा समझा बुझाकर मामले को शांत कराया दिया जाता रहा।

चाकू से ताबड़तोड़ कई वार
बीती रात फिर उसने नशे की हालत में पत्नी से और नशा करने के लिए पैसे की फरमाइश किया। फरमाइश पूरी न होने पर उसने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ कई बार वार कर दिए। मां को बचाने दौड़ी छह वर्षीय पुत्री अलिफजा भी चाकूओं की चपेट में आकर घायल हो गई।

विज्ञापन

घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया
पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई, तो तुरंत अंजुमन बानो को नशेड़ी पति के चंगुल से बचककर घटना की सूचना उसके मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पीड़िता के भाई अशद अहमद और मो. आशिफ ने घटना की शिकायत पुलिस से की। कुछ देर बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें