फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती का खौफनाक कदम: हरदोई में पति व पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, डेढ़ माह पहले हुई थी शादी

Sat, 15 Apr 2023 11:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में पति व पत्नी की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला मलकंठ पर शुक्रवार देर रात एक नवविवाहित जोड़े का शव घर के अंदर आमने-सामने फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। आनन-फानन संबंधित थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। खबर मिलते ही क्षेत्राधिकारी बिलग्राम सत्येंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक हरदोई पूर्वी नृपेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए ।शवों को उतार कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अभी हाल ही 28 फरवरी को दोनों की शादी हुई थी। मृतक कफील (20) पुत्र गुफरान ऑटो रिक्शा चलाकर अपना पेट पालता था। वह शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी मौसम उर्फ मजहबी (18) को ससुराल तपनौर थाना माधौगंज से विदा कराकर बिलग्राम लाया था। जिसके बाद ये घटना रात करीब 12 बजे के बाद घटी।

फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। दोनों अलग मकान में रहते थे और किसी प्रकार का कोई विवाद परिजनों ने नहीं बताया। मायके पक्ष व ससुराल पक्ष ने अभी तक किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। मृतक के पिता की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें