घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में पति व पत्नी के आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चांदपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर घंघौरा गांव में बुधवार रात पहले पत्नी फिर पति ने आत्महत्या कर ली।
यहां घंघौरा गांव निवासी मोनू बाल्मीकि किसानी करता था। उसकी पत्नी करिश्मा (20) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। इसके बाद पति मोनू (22) ने पत्नी को मृत अवस्था में देख कर घर के सामने नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।
सुबह होते ही दंपत्ति की मौत की खबर आग तरह क्षेत्र में फैल गई। एक साल पहले दोनों की शादी हुई थी। आपसी संबंध को लेकर पति-पत्नी में अनबन थी। आए दिन झगड़े होते थे। भाई मझोले के मुताबिक मोनू कई बार पत्नी को समझा कर मायके से घर लाया था।
बुधवार को भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे चांदपुर थाना अध्यक्ष कैलाश नाथ ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।