फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: संदिग्ध हालात में गोली लगने से आरपीएफ सिपाही के बेटे की मौत

Thu, 13 Jun 2019 11:22 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में बुधवार रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से आरपीएफ सिपाही के बेटे की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


यह घटना फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्वार्टर की है। यहां फर्रुखाबाद आरपीएफ थाने में तैनात सिपाही ओमप्रकाश सिंह चौधरी मूल रूप से बस्ती जनपद थाना पुरानी बस्ती गांव भरतपुर के रहने वाले हैं।

वह फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्वार्टर संख्या 9 में परिवार के साथ रहते हैं। 9 जून को ओमप्रकाश अपनी पत्नी शुभावती के साथ अपने गांव गए थे। उनके रेलवे के आवास में उनका बड़ा बेटा ऋषभ (18), छोटा बेटा सचिन (15), साले रामप्यारे सिंह की बेटी (16) गोल्डी थे।
विज्ञापन


रात को संदिग्ध हालात में गोली लगने से ऋषभ की मौत हो गई। दूसरे कमरे में सो रहे सचिन व गोल्डी सुबह जागे और ऋषभ के कमरे में गए तब घटना की जानकारी हुई। ऋषभ का शव बेड पर पड़ा था। उसके सीने में गोली लगी थी। पास में ही तमंचा पड़ा था।

सूचना पर मऊदरवाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। ऋषभ दो बार इंटर में फेल हो चुका था। इससे वह परेशान रहता था। पुलिस मामले को खुदकशी मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें