गुरुवार को पति, ससुर, सास, जेठ व जेठानी ने कुसमा के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। हालत बिगड़ने पर उसे घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे फेंक दिया। सूचना पर पहुंचे कुसमा के पिता ने पुलिस को सूचना देते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती कुसमा ने बताया कि पति आए दिन बेटा पैदा न होने पर बेरहमी से मारपीट करता था। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे डंडें व पत्थर से पीटा और प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंचाई।
तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली में पति नीरज के अलावा सास, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उधर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता अस्पताल में भर्ती है। जिसका डॉक्टरी परीक्षण कराकर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
बंद कर दिया था खर्च देना
लगातार दो बेटियां होने और बेटा न होने पर पति व ससुरालियों द्वारा कुसमा को लगातार प्रताड़ित किया गया। बड़ी बेटी प्रांशी (7) और आरती (2) के लिए पति नीरज ने पढ़ाई व अन्य खर्चों के लिए पैसा देना बंद कर दिया था। पति के बदलते व्यवहार चलते बेटियों को पालने के लिए कुसमा खुद मजदूरी करने लगी। अस्पताल में भर्ती कुसमा ने ससुरालियों की प्रताड़ना की पूरी दास्तां बताई।