फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrkoot News: किशोरी को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म, नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Jun 2022 06:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

पहाड़ी थाना क्षेत्र में दो युवक बुधवार की रात एक किशोरी को सोते से उठा ले गए और दुष्कर्म के बाद छोड़ दिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्तपाल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। वहीं, तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर  लिया है। 
 
विज्ञापन
जानकारी लेते सदर विधायक और एसपी अतुल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर सो रही दलित किशोरी को अगवा कर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे कौशांबी जिले के मंझनपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और शनिवार दोपहर मे तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूचना पर एसपी अतुल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन

किशोरी के परिजनों के मुताबिक हंडिया प्रयागराज निवासी नदीम बरेठी रोड पर पीडब्ल्यूडी के प्लांट में ठेकेदार के लिए मजदूरी करता है। बुधवार की रात बेटी घर के बाहर सो रही थी। नदीम अपने दोस्त आदर्श पांडेय के साथ आया और किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसको खेतों की तरफ उठा ले गया। वहां दोनों ने दुष्कर्म किया। 
रात करीब एक बजे बेटी बिस्तर पर नहीं मिली, तो खोजबीन शुरू की। काफी ढूंढने के बाद वह घर से थोड़ी दूरी पर नाला किनारे बेहोशी की हालत में मिली। उसके दोनों हाथ बंधे थे। सुबह करीब पांच बजे जब उसको होश आया, तो आपबीती सुनाई। परिजनों का आरोप है कि सुबह जब बेटी को लेकर थाने जा रहे थे, तो रास्ते में ठेकेदार के परिचित अरछा बरेठी निवासी विपुल मिश्रा ने रोक लिया। 

विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद क्षेत्रीय नेता - फोटो : अमर उजाला
विपुल ने लोकलाज का भय दिखाया और बेटी का इलाज कराने की बात कहकर पुलिस के पास न जाने के लिए कहा। इनकार करने पर धमकी भी दी। इसके बाद उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर कौशांबी के मंझनपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले गया। गुरुवार की रात बेटी की मौत हो गई। शुक्रवार को परिजन शव गांव ले आए और पुलिस को सूचना दी। इस मामले में तीनों आरोपियों नदीम, आदर्श और विपुल पर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससीएसटी, अपहरण, गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं
दुष्कर्म के बाद किशोरी की मौत के मामले में गांव व आसपास तरह-तरह की चर्चाएं गर्म है। ग्रामीणों में चर्चा है कि नदीम का पहले से ही किशोरी के घर पर आना-जाना था। घटना वाले दिन नदीम को किशोरी के साथ किसी आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस पर किशोरी की पिटाई कर दी थी। चर्चा है कि इसके बाद से किशोरी का हालत खराब हो गई थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। परिजन उसे सरकारी अस्पताल या पुलिस के पास इसलिए नहीं ले गए, क्योंकि उन्हें भेद खुलने का डर था। 

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इलाज कराने में आरोपी युवक भी साथ रहा
ग्रामीणों में चर्चा है कि किशोरी की हालत खराब होने के बाद परिजनों ने नदीम को फोन करके बुला लिया था। वे चाहते थे कि नदीम किशोरी के इलाज में पैसे खर्च करे। आरोपी युवक नदीम किशोरी के इलाज के लिए क्षेत्र के अस्पतालों में उसके साथ रहा। कौशांबी में इलाज के दौरान नदीम फोन से हालचाल लेता रहा। किशोरी की मौत के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। 

सपा विधायक अनिल प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विधायक पहुंचे पीड़ित परिवार के गांव
दुष्कर्म पीड़िता की मौत की सूचना पर सपा विधायक अनिल प्रधान मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत की और ढांढस बंधाया। पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा शस्त्र लाइसेंस भी पीड़ित परिवार को जारी किया जाए। 

कांग्रेस पार्टी और बसपा प्रमुख मायावती - फोटो : अमर उजाला
विपक्ष ने बोला हमला, गिरफ्तारी की मांग
चित्रकूट जिले में हुई दरिंदगी की घटना को लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा पर हमला बोला है। बसपा प्रमुख मायावती ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कांग्रेस ने चित्रकूट की घटना को भाजपा और योगी आदित्यनाथ पर कलंक बताया है। पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश में हर बार यही होता है कि पीड़िता को इलाज नहीं मिलता है और पुलिस परिवार को ही प्रताड़ित करने लगती है। तत्काल गिरफ्तारी हो और दोषी पुलिसकर्मियों को सजा मिले। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है।
विज्ञापन

सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया
ऑनर किलिंग लग तो नहीं रहा है, लेकिन सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है। किशोरी की उम्र महज 13 साल है। ऐसे में प्रेम संबंधों के विषय में कुछ कहा नहीं जा सकता है। पीड़ित परिवार दो दिन मामले को दबाए रहा। इससे संदेह पैदा हो रहा है। पीड़ित पहले ही पुलिस के पास आ जाते, तो इतना बड़ा मामला न होता।  -अतुल शर्मा, एसपी चित्रकूट
 
ऊपरी तौर चोट के निशान नहीं दिखाई दे रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हकीकत पता चलेगी। सामूहिक दुष्कर्म जैसा कृत्य दो दिन तक परिवार क्यों छिपाए रहा, इसकी जांच चल रही है। ऐसा लगता है लेनदेन के चक्कर में परिवार पुलिस के पास नहीं पहुंचा। प्रथम दृष्टया ऑनर किलिंग नहीं लग रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच की जा रही है।  -अजीत पांडे, एसओ पहाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें