फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पति पर पत्नी की पीटकर हत्या का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नरवल के अखरी गांव स्थित मायके पहुंची राधा (30) की हालत बिगड़ने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति गोपाल पर शराब पीने के बाद पीटकर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पति ने आरोपों को सिरे से नकारा है।
विज्ञापन

राधा मूलरूप से नरवल क्षेत्र के अखरी गांव निवासी थीं। करीब 15 साल पहले उनकी शादी घंटाघर स्थित तार वाला हाता निवासी गोपाल से हुई थी। दो बच्चे आर्यन और आलोक हैं। राधा के भाई शिवशंकर के अनुसार गोपाल मजदूरी करता है। गोपाल और राधा दोनों शराब पीते थे। इसी बात को लेकर आए दिन झगड़ा और मारपीट होती थी। बृहस्पतिवार सुबह शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि गोपाल ने राधा को पीटा फिर मायके जाने के लिए छोड़ दिया। राधा किसी तरह अखरी पहुंचीं। इस दौरान उनकी नाक और मुंह से खून निकलने लगा। सरसौल सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पति गोपाल के अनुसार पत्नी का बीमारी के चलते हैलट में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह राधा ने अपने पिता छिद्दू की तबीयत खराब होने की बात कहकर निकली थी। नरवल थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें