कानपुर। कमिश्नरेट के साउथ जोन में हिस्ट्रीशीट सत्यापन के दौरान 22 हिस्ट्रीशीटर मृत पाए गए। जिसके बाद उनकी हिस्ट्रीशीट नष्ट करवा दी गई। पुलिस के मुताबिक, बाबूपुरवा के बेगमपुरवा निवासी साजिद, किदवईनगर के अंबेडकरनगर निवासी इरशाद, सेन पश्चिमपारा के इमलीपुर निवासी देवनाथ, सुरेश उर्फ बलालू, सुनील पासवान, राजेश सिंह, सजेती के अरविंद्र कुमार, रामपुर निवासी जेहली, चतौली निवासी राजेंद्र सचान, साढ़ निवासी सुरेश कुमार सोनकर की हिस्ट्रीशीट नष्ट की गई।
इनके अलावा महेलिया गांव निवासी फूल सिंह, देवपुरा निवासी रज्जू उर्फ सब्बा, बेगमपुरवा सफेद काॅलोनी निवासी बन्ने उर्फ नसीमुद्दीन, साढ़ निवासी राजकिशोर शुक्ला उर्फ पुलंदी, राजेपुर निवासी रामप्रकाश उर्फ बुआ सरकार, चिरला निवासी इंद्रकरन सिंह, कंधरा निवासी चंद्रपाल तेली, बाबूपुरवा निवासी अहमद, बिधनू के कुशलपुर निवासी नंदराम, मटियारा निवासी रामजीवन, जामू निवासी रजोल सिंह की हिस्ट्रीशीट नष्ट की गई है। (संवाद)