फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पत्नी की मौत से आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। ग्राम कटेखेड़ा में पत्नी की मौत से आहत युवक ने सोमवार को फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक एक दिन पहले ससुराल से लौटा था। उसके दो साल की बेटी है। पत्नी का निधन तीन माह पूर्व हुआ था।
विज्ञापन

थाना जसवंतनगर के कटेखेड़ा निवासी प्रवीण कुमार (32) पुत्र राजेश कुमार ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की मां सुभासनी देवी ने बताया कि आत्महत्या से एक दिन पहले प्रवीण अपनी ससुराल सरायताल बढ़पुरा गया था, वहां किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह सोमवार रात घर लौटा और ऊपर की मंजिल पर बने कमरे में साड़ी से पंखे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
मंगलवार सुबह उसके भाई हरपाल सिंह ने कमरे में जाकर देखा तो वहां प्रवीण का शव फंदे से लटक रहा था। परिजनों ने थाना जसवंतनगर पुलिस को दी। उपनिरीक्षक रामदास ने परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने बताया कि प्रवीण की पत्नी रूबी का करीब तीन माह पूर्व बीमारी के चलते निधन हो गया था। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें