फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंधों से आहत होकर छात्रा ने खाया जहर, अस्पताल में हुई मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Mon, 20 Jan 2020 03:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म की शिकार पीडि़ता की जहर खाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर गांव में आक्रोश फैल गया और पुलिस महकमे में खलबली मच गई। हालांकि आरोपी गिरफ्तारी के बाद से जेल में है।

विज्ञापन


चित्रकूट के एक गांव में 18 वर्षीय युवती कर्वी में रहकर कालेज में पढ़ाई कर रही थी। रविवार को वह अपने घर आई थी, करीब आधा घंटा घर में रुकने के बाद वह लौटी तो चनहट जाने वाले रास्ते पर खटवारा गांव के पास उसे अचानक उल्टियां शुरु हो गईं। युवती को उल्टियां होती देख राहगीर की निगाह पड़ी तो फोन करके एंबुलेंस को बुलाया।

छात्रा को राजापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत बिगडने पर जिला अस्पताल लाया गया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि छात्रा के कमरे में मिले रजिस्टर की छानबीन में प्रेम संबंधों की बात सामने आ रही है। प्रथमदृष्टया जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें