फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र में आग लगाकर जान देने का प्रयास करने वाली पीड़िता की 5 दिन बाद इलाज के दौरान एल एल आर हॉस्पिटल हैलट कानपुर में 19 जनवरी रविवार की रात 3 बजे मौत हो गई।
15 जनवरी बुधवार सुबह 7 बजे आरोपियों के शादी से मना करने से दुखी होकर पीड़िता ने खुद को आग लगा ली थी। 5 दिन मौत से जंग लड़ने के बाद पीड़िता 20 जनवरी सोमवार की सुबह भी नहीं देख पाई।
मिलने गए प्रशासनिक अमले व परिजनों से लगातार फरार आरोपियों को जेल भेजने की गुजारिश करती रही लेकिन औंग थाना पुलिस उसकी आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाई। दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर।