फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजड़ा परिवार: जिसके खिलाफ दर्ज कराई शारीरिक शोषण की रिपोर्ट उसी के साथ चली गई पत्नी, आहत युवक ने दी जान

Thu, 25 Jun 2026 05:42 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: पत्नी के प्रेमी के साथ जाने से आहत पति ने ट्रक के आगे कूदकर जान दे दी। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र की है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी के साथ पत्नी के जाने से आहत युवक ने बुधवार देर शाम थाने से 100 मीटर दूर ट्रक के आगे छलांग लगा दी। ट्रक की चपेट में आकर मौके पर ही युवक की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी चंद्र प्रकाश (32) मजदूरी करते थे। मां रामकली ने बताया कि चंद्र प्रकाश छह माह पहले तक पत्नी राजकुमारी और दो साल के बेटे के साथ लुधियाना में रहकर काम करते थे। लुधियाना में ही थाना क्षेत्र के बोचनपुर निवासी राहुल भी काम करते थे।
विज्ञापन


राहुल और राज कुमारी के बीच नजदीकियां हो गई थीं। इसका पता चलने पर चंद्र प्रकाश परिवार के साथ वापस गांव आ गए था। इस सबके बीच राज कुमारी और राहुल का मेल जोल बना रहा। अचानक मंगलवार को थाने पहुंची राज कुमारी ने राहुल के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने की प्राथमिकी दर्ज करा दी।

बुधवार को न्यायालय के सामने उसके बयान हुए। बयान में उसने राहुल के साथ रहने की बात कही तो इसी आधार पर उसे राहुल को सौंप दिया गया। इसकी जानकारी पर चंद्र प्रकाश अपनी मां रामकली के साथ थाने पहुंचे। थाने के बाहर उसने फिर से राज कुमारी से साथ चलने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया।
विज्ञापन

इस पर वह वहां से चला गया और 100 मीटर दूर क्योंटी मोड़ पर सामने आए ट्रक के आगे कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि ट्रक और चालक पुलिस के कब्जे में है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें