विभागों के अनुसार ये है क्षमता
खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आरएन सिंह के अनुसार ग्रीनपार्क की दर्शक क्षमता 27 हजार के करीब है। वहीं, यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने दर्शक क्षमता 20 हजार बताई, साथ ही यह भी बताया कि मैच के दौरान एलईडी लगाने के कारण यह क्षमता पांच हजार और कम हो जाती है। ऐसे में 15 हजार दर्शक ही बैठ पाएंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल के अनुसार, वर्ष 2023 में हुए यूपी टी-20 लीग में दर्शकों की क्षमता मात्र 22230 रह गई है।
इन कारणों से कम हुई दर्शक क्षमता
- ग्रीनपार्क में डायरेक्ट्रेट पवेलियन में विजिटर गैलरी के निर्माण से दर्शक दीर्घा की क्षमता 2800 के करीब कम हुई।
- क्षतिग्रस्त होने के कारण स्टूडेंट गैलरी को बंद ही कर दिया गया। खिलाड़ियों के बैठने के लिए बने पुराने पवेलियन के स्थान पर न्यू प्लेयर बालकनी बनने से भी दर्शक क्षमता में कमी आई।
- कई गैलरियां काफी समय से देखभाल के अभाव में टूट चुकी हैं। इसमें डी-चेयर, ई-पब्लिक व बी-जनरल शामिल है।