फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर से भी गरम कानपुर

Wed, 13 Jan 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर मंगलवार को जोधपुर से भी गरम रहा। पिछले हफ्ते से अधिकतम तापमान भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सूरत और  जयपुर के तापमान के आसपास चल रहा है। इस हफ्ते भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।
विज्ञापन



दिन का तापमान फिर से बढ़ गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि मंगलवार को दिन का तापमान 24.8 से बढ़ कर 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात  का तापमान दूसरे दिन भी 8.5 डिग्री सेल्सियस ही रहा। सुबह की आर्द्रता 95 और दोपहर की आर्द्रता 45 से बढ़ कर 49 फीसदी रही।


मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि इन हालात से आगे आने वाला मौसम चक्र बिगड़ेगा। दिन का तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री सेल्सियस अधिक होना और सुबह की आर्द्रता (नमी) 90 फीसदी से अधिक बनी रहना मौसम के लिहाज से सही नहीं है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस हफ्ते भी हवाओं का रुख बदलने से दिन व रात का तापमान और आर्द्रता में  उतार चढ़ाव जारी रहेगा। दिन का पारा सामान्य से अधिक रहेगा। रात का पारा भी 8 और 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस हफ्ते भी कंपकंपाने वाली ठंड की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


पारे का उतार चढ़ाव (डिग्री सेल्सियस में)
तिथि   अधिकतम न्यूनतम
6 जनवरी    28.0    9.9
7 जनवरी    27.0    11.4
8 जनवरी    26.0    12.0
9 जनवरी    23.2    12.0
10 जनवरी    23.8    8.2
11 जनवरी    24.8    8.5

शहर  अधिकतम न्यूनतम
जोधपुर   25.0      14.0   
चंडीगढ़  22.0       9.0
दिल्ली    25.0      10.0
इंदौर     27.0      12.0
जबलपुर 27.0      11.0
ग्वालियर 27.0      11.0
जयपुर    26.0     12.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें