फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कोल्ड स्ट्रोक को लेकर अस्पतालों में अलर्ट, हैलट में ब्रेन हेमरेज के 10 मरीज भर्ती..एक की मौत

Tue, 17 Dec 2024 10:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ब्रेन हेमरेज के 10 रोगी हैलट इमरजेंसी में भर्ती किए गए। अचानक बीपी बढ़ने से रोगियों को ब्रेन हेमरेज हो गया। इसके साथ ही दौरा पड़ने के सात, निमोनिया के चार, लिवर और गुर्दा फेल के 13 रोगी भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन
ब्रेन - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कोल्ड स्ट्रोक को लेकर अस्पतालों, सीएचसी को अलर्ट किया गया है। सोमवार को हुई शासन की जूम मीटिंग में निर्देश जारी किए गए कि वार्डों में वार्मर आदि की व्यवस्था कर ली जाए। वार्डों का तापमान सामान्य रखा जाए। इसके साथ ही कोल्ड स्ट्रोक के रोगी के आते ही तुरंत उपचार मिले।

विज्ञापन

दवाओं का स्टाक उपलब्ध करने के लिए निर्देश दिए गए। इसमें अस्पतालों के प्रभारी मौजूद रहे। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह, उर्सला के निदेशक डॉ. एचडी अग्रवाल ने बताया कि कोल्ड स्ट्रोक के रोगियों के इलाज के लिए अस्पताल में पूरी व्यवस्था है।

घातक बन रही है ठंड
ब्रेन हेमरेज के 10 रोगी हैलट इमरजेंसी में भर्ती किए गए। अचानक बीपी बढ़ने से रोगियों को ब्रेन हेमरेज हो गया। इसके साथ ही दौरा पड़ने के सात, निमोनिया के चार, लिवर और गुर्दा फेल के 13 रोगी भर्ती किए गए। इसके साथ ही सांस फूलने के रोगी भी भर्ती हैं। रोगियों से मेडिसिन विभाग की इमरजेंसी यूनिट फुल हो गई है।
विज्ञापन

निजी अस्पताल में एक ही मौत
इसके साथ ही हैलट ओपीडी में सांस तंत्र के रोगियों की भरमार रही। मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि ब्रेन हेमरेज, सांस तंत्र, लिवर और गुर्दा के रोगी आ रहे हैं। बीपी बढ़ने का प्रतिकूल प्रभाव गुर्दा और लिवर भी पड़ता है। वहीं, कल्याणपुर के रहने वाले ब्रेन हेमरेज के रोगी दीनानाथ (60) की क्षेत्र के निजी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें