फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अस्पताल के कर्मचारी को गुर्गों से पिटवाया, पत्नी बोली- बंधक बनाकर कुत्तों से कटवाया, छह पर रिपोर्ट

Mon, 11 Sep 2023 01:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: मृतक की पत्नी बिट्टी के अनुसार बिट्टू गेस्ट हाउस में नौकरी करते थे। आरोप है कि संचालक तनख्वाह नहीं देता था और दिनभर काम करवाता था। इससे आजिज आकर तीन माह पहले नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रावतपुर थाना अंतर्गत गेस्ट हाउस की नौकरी छोड़ देने से नाराज संचालक ने अस्पताल के कर्मचारी को अगवा करके अपने गुर्गों से पिटावाया। गेस्ट हाउस में बंधक बनाकर कुत्तों से कटवाया। इसके बाद मरणासन्न हालत में फेंक दिया। परिजनों ने हैलट में भर्ती कराया।

विज्ञापन

यहां रविवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने शनिवार को गेस्ट हाउस मालिक तेजस सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ अगवा, बंधक बनाकर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर ने नीरज ओझा बताया कि मौत के बाद मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम किया जाएगा।
पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। काकादेव थाना क्षेत्र के एम ब्लॉक कच्ची मड़ैया निवासी बिट्टी वाल्मीकि ने बताया कि उनके पति बिट्टू (50) काकादेव स्थित एक निजी अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। बुधवार को अस्पताल से घर नहीं लौटे।

विज्ञापन

एक दर्जन चोटों और कुत्तों के नोचने के निशान
दूसरे दिन सफाई कर्मी ने बेटे सूरज को बताया कि घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित तिकोना पार्क के पास पड़े हैं।  बताया कि बिट्टू के शरीर पर एक दर्जन चोटों और कुत्तों के नोचने के निशान थे। पैर के नाखून तक उखड़े हुए थे। हैलट अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां वह जिंदगी की जंग हार गए।

गेस्ट हाउस से टोंटी चोरी का आरोप लगाया था
मृतक की पत्नी बिट्टी के अनुसार बिट्टू गेस्ट हाउस में नौकरी करते थे। आरोप है कि संचालक तनख्वाह नहीं देता था और दिनभर काम करवाता था। इससे आजिज आकर तीन माह पहले नौकरी छोड़ दी थी। वह दोबारा नौकरी पर बुलाने के लिए दबाव बना रहा था। मना करने पर गेस्ट हाउस से टोंटी चोरी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

सुपरवाइजर के सामने उठा ले गए थे युवक, धमकी देकर भगाया
अस्पताल के सुपरवाइजर हिमांशु ने परिजनों को बताया कि बुधवार की रात को उसने बिट्टू को घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर रावतपुर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के पास उतारा। तभी एक काले रंग की गाड़ी सवार चार युवक उसे पीटने के बाद गाड़ी में डालकर पास में गेस्ट हाउस में ले गए। बीचबचाव का प्रयास किया तो युवकों ने धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें