फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद वैन में लगी आग, जिंदा जले 7 लोग, सीएम ने जताया खेद

Mon, 17 Feb 2020 08:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 6
ट्रक से टकराई वैन में लगी आग, सात लोग जिंदा जले - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में रविवार देर शाम उन्नाव-हरदोई मार्ग पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नसिरापुर गांव के पास ट्रक और वैन में सीधी भिड़ंत हो गई। तेज टक्कर से वैन में आग लग गई।

वैन में ड्राइवर सहित दो युवक, दो बच्चे और दो महिलाओं समेत कुल सात लोग सवार थे। हादसे के बाद अचानक वैन से उठी आग की लपटों की वजह से कोई भी वैन से बाहर नहीं निकल सका। हादसे में सातों लोग जिंदा जल गए। 

 
विज्ञापन

2 of 6
टक्कर के बाद ट्रक और वैन में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
दमकल कर्मियाें ने करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वैन को क्रेन से खींचकर ट्रक से अलग किया गया है। गांव वालों ने बताया कि ट्रक की टक्कर के बाद वैन में धमाके के साथ आग लग गई। लपटें इतनी तेज थी कि कोई भी वैन के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

 
विज्ञापन

3 of 6
धूं धूं कर जलती वैन - फोटो : अमर उजाला
बांगरमऊ टोल प्लाजा के पास के उन्नाव की ओर जा रही वैन टायर फटने पर बेकाबू होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तेज धमाके के साथ वैन में आग लग गई। एलपीजी सिलेंडर लगा होने से वैन में आग तेजी से फैल गई।

 

4 of 6
आग बुझने के बाद कुछ ऐसा था नजारा - फोटो : अमर उजाला
आग का गोला बनी वैन में सवार सातों लोग जिंदा जल गए। वहीं ट्रक ने भी आग पकड़ ली तो चालक व क्लीनर उसे जलता छोड़कर भाग निकले। पुलिस की सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वैन के भीतर से सात शव मिले हैं। शवों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

 
विज्ञापन

5 of 6
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजा के निकट सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की है। साथ ही शोकसंतप्त परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने उन्नाव के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराने के निर्देश दिए दिए हैं। साथ ही हिदायत दी है कि घायलों की तुरंत समुचित चिकित्सा की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उन्नाव में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वैन उन्नाव शहर के मोहल्ला कल्याणीदेवी निवासी अंकित बाजपेई के नाम की होने की जानकारी मिली। पता चला कि मोहल्ला पीताबंर नगर निवासी विनोद कुमार के बेटे ऋषि शुक्ला की बरात हरदोई के हरपालपुर के नई बस्ती अननपुर गांव जानी थी। इसके लिए अंकित (27) की वैन बुक की गई थी। अंकित खुद ही वैन चला रहे थे। गाड़ी में ऋषि के छह रिश्तेदार सवार थे। सभी के राख जैसे शरीर बाहर आए। 

एसपी विक्रांत वीर के अनुसार वैन में मोहल्ला कल्याणी मोहल्ला निवासी चालक अंकित बाजपाई (26) पुत्र बालकृष्ण, सिविल लाइंस हरदोई पुल के नीचे के निवासी हिमांशु (19) पुत्र रिंकू मिश्रा, यहीं के अमित मिश्रा (23) पुत्र पप्पू, शिवनगर मोहल्ला निवासी कल्लू उर्फ देवेंद्र शुक्ला (35), सीतापुर के सिधौली निवासी शंभू अवस्थी (36), कल्याणी निवासी खजान सिंह यादव (45) थे। अभी एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें