यह था मामला
बर्रा थाना क्षेत्र निवासी डाक्टर दंपती की नाबालिग बेटी को हुक्काबार बुलाकर दुष्कर्म करने के बाद पीटा गया था। मामले में पीडि़ता के पिता ने मुख्य आरोपी विनय ठाकुर, हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, अमन सेंगर और चार-पांच अन्य साथियों के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, मारपीट, धमकी आदि धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विनय और अजय ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जबकि अमन सेंगर ने कोर्ट में आत्म समर्पण किया था। जबकि पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।