कुछ दिनों बाद पति से शादी के बारे में पूछने पर वह (पति) रोने लगा और स्वीकार किया कि उसने अपने परिवार और मामा के दबाव में आकर शादी की। बोला, मुझे तलाक दे दो, मेरी लड़कियों में कोई रुचि नहीं है। लड़के ही अच्छे लगते हैं। यह भी स्वीकारा कि वह समलैंगिक है। ससुरालियों को यह बात बताने पर सास, ससुर, जेठ ने उसे बेल्ट से पीटा। वह एक सितंबर 2022 को भाई के साथ मायके आ गई। अभी वह मायके में रह रही है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।