फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर समलैंगिकों की हुई दोस्ती, परवान चढ़ा प्यार, अब कटा बवाल

Thu, 26 Aug 2021 12:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सरसौल

सार

  • महाराजपुर निवासी युवक की चकेरी के एक शख्स से फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
  • कुछ समय पहले आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे दोनों, आत्महत्या का किया था प्रयास
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक पर समलैंगिकों की दोस्ती हुई। बातचीत होती रही और दोनों का प्यार परवान चढ़ा। घरवालों के विरोध पर कुछ दिन पहले दोनों युवकों ने खुदकुशी का प्रयास किया। बुधवार को जब दोनों युवक महाराजपुर में मिले तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दोनों से काफी देर तक बातचीत की। 

विज्ञापन


युवकों ने कहा कि वह एक दूसरे से प्यार करते हैं। अलग नहीं रह सकते। हमारी शादी करवा दीजिए। नहीं तो हम दोनों जान दे देंगे। पुलिस कर्मियों ने उनको समझाबुझाकर घर भेजा है। पुलिस के मुताबिक महाराजपुर निवासी 25 वर्षीय शख्स एक कार कंपनी के शोरूम में काम करता है। 

करीब एक साल पहले उसकी फेसबुक पर चकेरी के युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों की फोन पर बात होने लगी। कुछ दिन बाद दोनों का प्रेम प्रसंग चलने लगा। परिजनों ने कुछ दिन पहले उनको आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। तो फटकारा और मिलने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी।
विज्ञापन


 तब महाराजपुर के युवक ने फांसी तो चकेरी वाले युवक ने हाथ की नस काटकर खुदकुशी का प्रयास किया था। एसओ ने बताया कि बुधवार को चकेरी वाला युवक महाराजपुर पहुंचा और दूसरे युवक से मिला। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। 

एसओ राघवेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों प्रेम प्रसंग की बात बता रहे हैं। मामले में विधिक राय ली जा रही है। युवक शादी के लिए अड़े हुए हैं। विधिक राय के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें