फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई में फूलों की होली: मुलायम सिंह के बिना अखिलेश, शिवपाल और राम गोपाल ने खेली दूसरी होली, फाग गायन भी हुआ

Mon, 25 Mar 2024 02:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सैफई
विज्ञापन
सैफई में खेली गई फूलों की होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा के सैफई में समाजवादी पार्टी के मुखिया ने परिवार के साथ फूलों की होली खेली। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे हैं। नेताजी मुलायम सिंह यादव के बिना यह दूसरी होली खेली गई है। 
विज्ञापन


रंगों का त्योहार होली देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सैफई में भी होली खेली गई। यहां फाग गायन भी किया गया। काफी संख्या में क्षेत्र से नामी ग्रामीण फाग गायन करने वाले लोग इसमें पहुंचे। नेताजी मुलायम सिंह के साथ के भी फाग गायन करने वाले भी मौजूद रहे। 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव,  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव होली मंच पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली गई। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के बिना यह दूसरी होली है। काफी संख्या में प्रदेश भर से समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता यहां पहुंचे। क्षेत्र से भारी संख्या में लोग होली समारोह में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें