कानपुर देहात। समूह की महिलाओं ने विकास भवन परिसर में शनिवार को होली त्योहार को लेकर स्टाल लगाए। महज एक घंटे में हर्बल गुलाल सहित अन्य खाद्य सामग्री की बिक्री हो गई। महिलाओं ने करीब 22125 रुपये की बिक्री की।
सीडीओ सौम्या पांडेय की देखरेख में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने होली त्योहार को लेकर हर्बल गुलाल सहित गुजिया व अन्य खाद्य सामग्री बनाई। शनिवार को मैथा ब्लाक के रंजीतपुर, मलासा के छतेनी गांव में समूह की महिलाओं ने विकास भवन परिसर में स्टाल लगाकर उसकी बिक्री की। इससे पहले सीडीओ ने इसका फीता काटकर शुभारंभ किया। हर्बल गुलाल, चिप्स, सत्तू आदि खरीदा और अफसर व कर्मचारियों से खरीदारी की अपील की। महज एक घंटे में स्टाल से सभी सामान की बिक्री हो गई। सीडीओ ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की आमदनी बढ़ रही है। इस दौरान डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह, पीडी दिनेश चंद्र यादव, उपायुक्त मनरेगा हरिश्चंद्र, अर्पित द्विवेदी आदि मौजूद रहे।