संतोष कटियार की मौत पर बिलखते परिजन।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। हाईवे पार करते समय कार की टक्कर से किसान की मौत हो गई। सिकंदरा क्षेत्र के औरैया-कानपुर नेशनल हाईवे के डुबकी गांव के समीप वहीं का रहने वाला संतोष कटियार (40) हाईवे पार कर रहा था। तभी कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही किसान की मौत हो गई। जानकारी पर मां राजरानी, पत्नी प्रीती व पुत्र जसवंत रोते- बिलखते रहे। भाई सुरेंद्र ने बताया कि मृतक खेतीबाड़ी करता था। घटना की सूचना पर पहुंचे रसधान चौकी के दरोगा प्रभात सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष विद्यासागर सिंह ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।