बेक्ड, चॉकलेट और शहद की गुझिया भी हैं तैयार
उन्होंने बताया कि नमकीन में मठरी, मिनी पापड़ी, हींग भुजिया की मांग है। शुगर फ्री उत्पादों में कॉकटेल लड्डू क्रेनबेरी बाइट, सोहन पापड़ी की भी मांग है। कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महामंत्री राजकुमार भगतानी ने बताया कि बेक्ड, चॉकलेट और शहद की बनी गुझिया भी व्यापारियों ने तैयार की है।
गिफ्ट में पसंद आ रही हैं सुनहरी और सिल्वर गुझिया
मेवा से बनी गुझिया 1100 से 2400 रुपये किलो तक हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ ही मिठाई की दुकानें गुलजार होती जाएंगी। उन्होंने बताया कि सोना-चांदी के वर्क से सुनहरी और सिल्वर गुझिया भी आर्डर पर बनाई जा रही है, जो गिफ्ट के तौर पर ज्यादा दी जाती हैं।