युवती के परिजनों ने थाने में दी रिपोर्ट
जब युवक शादी के लिए तैयारी नहीं हुआ, तो युवती के परिजनों ने जनवरी माह में ठठिया थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद भी बात नहीं बनीं, तो बुधवार को युवती यहां युवक के घर पहुंची और शादी करने के लिए हंगामा काटने लगी।
पुलिस कर रही समझौते का प्रयास
युवती बोली शादी करूंगी तो तुम्हारे साथ, नहीं तो मर जाऊंगी। युवती के हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। कोतवाल महेशवीर सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता का प्रयास किया जा रहा है।