राजेश के खिलाफ बाजारखाला में ही 23 मुकदमे दर्ज है और गैगस्टर की भी कार्रवाई चल रही है। वह बाजारखाला थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस का दावा है कि राजेश ने एक महीने पहले के ब्लॉक में स्कूटी सवार से चेन लूट, दो महीने पहले नजीराबाद के 80 फीट रोड पर दो लोगाें से चेन लूट, दामोदरनगर बर्रा में महिला से चेन लूट की वारदात स्वीकारी है।
पुलिस कमिश्नर ने लुटेरों को पकड़ने वाली इंस्पेक्टर नौबस्ता थाने की टीम को पचास हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। टीम में इंस्पेक्टर संजय पांडेय, एसआई शैलेश कुमार पांडेय, जयवीर सिंह, संदीप शर्मा, अंकुर सैन, कुशलवीर राठी, हेड कांस्टेबल विकास चौहान व तेज प्रताप और कांस्टेबल सौरभ पांडेय व सुजीत कुमार शामिल हैं।
कानपुर में लूट के बाद भाग जाते थे लखनऊ
पकड़े गए युवकों के पास एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई है जो उन्नाव से चोरी हुई थी। इनके पास कानपुर, उन्नाव और लखनऊ के नंबर की नंबर प्लेट मिली हैं। दोनों बदमाश लूट को अंजाम देने के लिए लखनऊ में इकट्ठा होते थे और बाइक से ही कानपुर आते थे। लूट के बाद यहां से लखनऊ भाग जाते थे। ये लूट का माल लखनऊ व आजमगढ़ में बेच देते थे। पुलिस चोरी के चेन खरीदने वाले सराफा व्यापारियों को भी ढूंढ रही है। जल्द ही टीमें लखनऊ और आजमगढ़ भेजी जाएंगी।
आठ वारदात खोली, चेन सिर्फ दो बरामद, 53 हजार रुपये मिले
पकड़े गए लुटेरों पर कमिश्नरी पुलिस ने आठ लूट की वारदात का खुलासा करने का दावा किया। इसमें नजीराबाद की दो, बर्रा, किदवईनगर व कल्याणपुर की एक-एक, बाबूपुरवा की एक और नौबस्ता की दो वारदात शामिल हैं। पुलिस इनसे बरामदगी के नाम पर सिर्फ दो सोने की चेन, एक टूटी चेन और 53 हजार रुपये बरामद कर पाई है।