फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कारागार में एक नवंबर को उत्पादों का स्टॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव अभिनव तिवारी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। बंदियों के भोजन, चिकित्सा और निशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने विचाराधीन, सजायाफ्ता और महिला बंदियों की बैरकों, पाकशाला, अस्पताल और लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया। सचिव ने दीपावली के लिए तैयार मिट्टी के दीयों की सराहना की। बुजुर्ग बंदियों को भजन-कीर्तन में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक नवंबर को होने वाले विशेष शिविर में बंदियों के बनाए उत्पादों का स्टॉल लगाने को कहा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें