Fatehpur News: हिस्ट्रीशीटर अंकित उर्फ शेरा 11 मार्च को कचहरी लॉकअप से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया था। पुलिस ने लॉकअप से फरार बंदी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
फतेहपुर जिले में कचहरी के लॉकअप से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागे बंदी अंकित उर्फ शेरा को बकंधा मोड़ के पास पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गोली पैर में लगी है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी उदय शंकर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
बिंदकी के व्यापारी हत्याकांड में आरोपी अंकित करीब एक साल से जिला कारागार में बंद था। वह 11 मार्च को कोर्ट पेशी पर आया था। पेशी के बाद लॉकअप से भाग निकला था। एसपी ने बताया बंदी की तलाश में एसओजी व थाना कोतवाली, थाना मलवां की संयुक्त टीम लगी थी। लॉकअप से फरार बंदी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
टीमों ने अंकित उर्फ शेरा को शनिवार भोर मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस पर बदमाश ने फायरिंग भी की है। जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हुआ है। बदमाश बसावनपुर थाना औंग का निवासी है और थाने का हिस्ट्रीशीटर है। टॉप 10 अपराधी भी है और थाने की कुख्यात लिस्ट में है। कानपुर और जिले में चोरी, गैंगस्टर, लूट और हत्या के 15 मुकदमे दर्ज हैं।