फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर रामदास को जेल, तीन साथियों से पूछताछ जारी, कई बड़े बिल्डरों और नेताओं से कबूली साठगांठ

Mon, 19 Oct 2020 01:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रशासन ने खाली कराई थी जमीन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में सरकारी जमीनों पर कब्जा कर बेचने के मामले में गिरफ्तार किए गए हिस्ट्रीशीटर रामदास को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने कई बड़े बिल्डरों, नेताओं और पुलिसकर्मियों के नाम उगले हैं। हिरासत में लिए गए हिस्ट्रीशीटर के तीन साथियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


गंगा कटरी में पुलिस शूटिंग रेंज समेत कई सरकारी विभागों की जमीनों पर कब्जा करने का खुलासा होने के बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रामदास व उसके साथियों पर केस दर्ज किया था। नवाबगंज पुलिस ने शुक्रवार रात रामदास को रावतपुर बस अड्डे से गिरफ्तार किया।
 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी ने बताया कि रामदास को जेल भेजकर उसका मोबाइल कब्जे में लिया गया है। सीडीआर खंगाली जा रही है। पुलिस के पास उसका एक ही नंबर था, दो अन्य नंबरों की भी जानकारी मिली। उनकी पड़ताल की जा रही है।

नेताओं की शरण में था रामदास
केस दर्ज होने के बाद रामदास फरार था। उस पर 20 हजार का इनाम भी घोषित हुआ। सूत्रों के मुताबिक सीडीआर से पता चला है कि वह बचने के लिए कई नेताओं की शरण में गया था। एक-दो ने उसकी पैरवी भी की। यह बात उसने पूछताछ में भी कबूली है। सूत्रों के मुताबिक रामदास ने पूरी योजना के साथ गिरफ्तारी दी है।

कई पुलिसकर्मियों ने भी ली जमीन
सूत्रों के मुताबिक गंगा कटरी में कई पुलिसकर्मियों की जमीन पड़ी है। ये जमीनें रामदास के माध्यम से ही खरीदी गईं। रामदास ने भी पूछताछ में यह बात कबूली है। हालांकि अधिकारी इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें