फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: पुलिस हिरासत में हिस्ट्रीशीटर ने खाया कीटनाशक, गंभीर हालत में सैफई रेफर, एसओजी ने किया था गिरफ्तार

Wed, 06 Sep 2023 03:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya Crime: सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का है। उसके ऊपर आसपास के कई जिलों में लूट, जानलेवा हमला, चेन स्नेचिंग आदि के लगभग 35 से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती हिस्ट्रीशीटर पवन गौतम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को हुई चेन स्नेचिंग की घटना के मामले में सीसीटीवी फुटेज में चिह्नित अपराधी को एसओजी टीम गिरफ्तार करके लाई। यहां अपराधी ने पुलिस हिरासत में कीटनाशक खा लिया। अचानक से अपराधी की हालत बिगड़ते देख पुलिस के हाथ-पैर फूल गए।

विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने उसे 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देख सैफई रेफर कर दिया। शहर के ठठराई मोहल्ला निवासी शिक्षिका पिंकी शर्मा के साथ बाइकर्स ने रविवार की शाम लगभग सात बजे सुभाष चौराहे के पास चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देकर भाग गए थे।
सरेआम हुई घटना को लेकर पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें मिले फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक लुटेरे का पहचान कानपुर नगर के जाजमऊ निवासी पवन गौतम के रूप में की। इसके बाद एसओजी टीम आरोपी की तलाश में जुट गई।

विज्ञापन

कीटनाशक खाने से बिगड़ गई हालत
सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को एसओजी टीम आरोपी को कानपुर से भोर गिरफ्तार करके लाई थी। यहां उसे कोतवाली पुलिस की सुरक्षा में सौंपा गया था। मंगलवार शाम लगभग साढ़े चार बजे पवन गौतम ने वहीं पर कीटनाशक खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

50 शैया युक्त जिला अस्पताल में कराया भर्ती
यह देख मौजूद सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाल पंकज मिश्रा व एसओजी टीम के सिपाहियों के साथ पवन को गंभीर हालत में 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास जहरीला पदार्थ कहा से आया। इस पर पुलिस चुप्पी साधे रही। हालांकि जांच में जुटी है।
विज्ञापन

35 से अधिक मामले हैं दर्ज
सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का है। उसके ऊपर आसपास के कई जिलों में लूट, जानलेवा हमला, चेन स्नेचिंग आदि के लगभग 35 से अधिक मामले दर्ज हैं। औरैया पुलिस को भी चेन स्नेचिंग के मामले में उसकी तलाश थी। उसे एसओजी टीम पकड़ कर ले आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें