कानपुर के बिठूर में नारामऊ चुंगी के पास जीटी रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार लग्जरी मराजो कार स्कूटी सवार छात्र को टक्कर मारने के बाद करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे में छात्र की मौत हो गई। चालक घटनास्थल से तो भाग निकला लेकिन चौबेपुर के तातियागंज के पास कार बंद हो जाने के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। कार बिठूर पुलिस ने थाने में खड़ी करा ली है और चालक की तलाश की जा रही है।