फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shuklaganj Accident: तेज रफ्तार बुलेट का कहर! महिला को मारी टक्कर...30 मीटर तक घिसटी, किशोर मौके से फरार

Sat, 22 Jul 2023 02:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Unnao News: पुलिस ने कटर से बुलेट का पहिया काटा और महिला के पैरों को निकाला। आनन फानन घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। किशोर छात्र के साथ बुलेट में उसका बड़ा भाई बैठा था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
बुलेट ने महिला को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के शुक्लागंज में सड़क पार करते समय एक महिला से बुलेट टकरा गई। हादसे में महिला 30 मीटर तक घीसटते चली गई, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। बुलेट किशोर छात्र चला रहा था, जो बच्चों को स्कूल लेने जा रही महिला से टकरा गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हादसा राजधानी मार्ग पर गोपीनाथपुरम मोड़ के पास हुआ है। हादसे के बाद भीषण जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कटर से बुलेट का पहिया काटा और महिला के पैरों को निकाला। आनन फानन घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।
किशोर छात्र के साथ बुलेट में उसका बड़ा भाई बैठा था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं, किशोर छात्र मौके से फरार हो गया। छात्र के बड़े भाई का कहना है कि बुलेट वही चला रहा था। हालांकि, घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुलेट किशोर छात्र चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें