कानपुर। बिधनू थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा ने पड़ोसी युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा के पिता के अनुसार 15 वर्षीय बेटी रमईपुर स्थित विद्यालय में हाईस्कूल की छात्रा है।
आरोप है कि गांव का ही पड़ोसी युवक अंकित अवस्थी उनकी बेटी से स्कूल आते-जाते छेड़छाड़ करता है। सोमवार को भी स्कूल से वापस आते उसने अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी की। विरोध पर गालीगलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया।
घर पहुंचने पर छात्रा ने आपबीती बताई तो युवक के खिलाफ तहरीर दी। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो के तहत रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश कर रही है।