कानपुर के गोविंद नगर में हाईस्कूल की छात्रा को पार्टी के बहाने होटल में बुलाकर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा बुधवार को बिना घरवालों को बताए दो लाख रुपये लेकर दोस्त संग चली गई थी। गुरुवार शाम छात्रा घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
दबौली में रहने वाले सेल्समैन की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। पिता के मुताबिक बेटी बुधवार दोपहर को घर से बिना बताए चली गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो मां ने उसके दोस्तों के फोन नंबर ढूंढने के लिए अलमारी खंगाली तो उसमें रखे दो लाख रुपये गायब मिले।
इसके बाद गोविंद नगर थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। गुरुवार शाम चार बजे के लगभग छात्रा घर पहुंची और परिजनों को बताया कि दबौली निवासी मोहम्मद साहिल (19) और कुनाल (20) ने गुजैनी टैंपो स्टैंड के पास विभाराज पैलेस में पार्टी के बहाने बुलाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर दुष्कर्म किया।
परिजन तुरंत छात्रा को लेकर होटल पहुंचे और दोनों लड़कों को मौके पर ही पकड़ लिया। मौके पर पहुंची गोविंद नगर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद युवकों को जेल भेज दिया गया।