औरैया में सेक्स रैकेट संचालिका, एक युवती व पांच युवक पकड़े गए
- फोटो : amar ujala
औरैया की अजीतमल कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को लक्ष्मण की मड़ैया गांव भीखेपुर में छापा मारकर सेक्स रैकेट पकड़ा। मौके से रैकेट संचालिका, एक लड़की और पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ला ने फोर्स के साथ लक्ष्मण की मड़ैया गांव भीखेपुर में एक घर में छापा मारा। घर में देह व्यापार में लिप्त लड़के एवं लड़कियों में भगदड़ मच गई।
पुलिस ने मौके से 45 वर्षीय रैकेट संचालिका सहित 22 वर्षीय एक युवती और पांच युवकों को गिरफ्तार किया। मौके से राहुल (30) निवासी जगन्नाथपुर, राजा उर्फ ईलू (19) निवासी लक्ष्मण की मड़ैया, महेंद्र (29) निवासी नई बस्ती मुरादगंज अजीतमल, प्रमोद कुमार (30) निवासी लीटेपुरा थाना बकेवर व नीतू कुमार (28) निवासी उझियानी थाना बकेवर जिला इटावा को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ला ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर छापा मारा गया। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।