हरपीज जोरेस्टर के रोगी नौबस्ता, गोविंदनगर, चमनगंज से आए थे। इसके साथ ही निजी त्वचा रोग विशेषज्ञों के यहां भी हरपीज जोरेस्टर और चिकन पॉक्स के रोगी आ रहे हैं। फंगल संक्रमण के रोगियों में महिलाओं की संख्या अधिक है। त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. डीपी शिवहरे ने बताया कि गर्मी के मौसम में वायरल संक्रमण बढ़ जाता है। मौसम के संक्रमण काल में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ओपीडी में आए रोगियों को होली के मद्देनजर बचाव के तरीके भी बताए गए।
- साफ कपडे़ पहनें और रोज स्नान करें
- केमिकल वाले रंगों से न खेलें।
- हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें।
- होली खेलने के पहले नारियल का तेल लगा लें।
- बहुत देर तक शरीर पर रंग न लगा रहने दें।
- कपड़ों के साबुन से रंग न धोएं, सामान्य और हल्के साबुन का इस्तेमाल करें।
- पौष्टिक और सादा आहार लें।