फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छात्रों में बोर्ड परीक्षा का तनाव कम करने के लिए हेल्प डेस्क शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले विद्यार्थियों में बढ़ते तनाव को देखते हुए राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज परिसर में स्थित मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। इसका उद्देश्य परीक्षार्थियों को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और परीक्षा से जुड़ी शंकाओं को दूर करना है।
विज्ञापन


मंडलीय मनोवैज्ञानिक पूनम सिंह ने कहा कि परीक्षा के दौरान अक्सर देखने में आता है कि पर्याप्त तैयारी के बावजूद कई विद्यार्थी घबराहट, चिंता और आत्मविश्वास की कमी के कारण अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाते। इसे देखते हुए यह हेल्प डेस्क शुरू की गई है, जहां छात्रों को परीक्षा फोबिया, तनाव, एकाग्रता की कमी और मानसिक दबाव से निपटने के लिए विशेषज्ञ परामर्श दे रहे हैं। केंद्र से विद्यार्थियों को निशुल्क मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक 50 से अधिक छात्र-छात्राएं परामर्श ले चुके हैं।
विज्ञापन




हेल्पलाइन नंबर
संध्या शुक्ला, प्रवक्ता मनोविज्ञान - 6306920022
निशा रस्तोगी, प्रवक्ता मनोविज्ञान - 9450341742
पूनम सिंह, मंडलीय मनोवैज्ञानिक - 9628282914
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें