फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हैलो सर... एयरपोर्ट पर लैंड होने वाले 72 सीटर विमान में बम है

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक मोहित। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। हैला सर, चकेरी एयरपोर्ट पर लैंड होने वाले 72 सीटर विमान में बम है। चंद मिनट में ही विमान में ब्लास्ट हो जाएगा। शुक्रवार को चकेरी एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास एक अनजान नंबर से यह काॅल आते ही खलबली मच गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसकी सूचना चकेरी पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दो घंटे में नौबस्ता के यशोदानगर निवासी मोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसके सिक्स सेंस (अंतरात्मा) ने ऐसा करने के लिए कहा था।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12:21 बजे चकेरी एयरपोर्ट अथॉरिटी के कर्मी सत्येंद्र सिंह के पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि विमान में बम है। जो 72 सीटर प्लेन लैंड करने वाला है, वह चंद मिनटों में फट जाएगा। उसमें ब्लास्ट हो जाएगा। कर्मी ने जब कॉल करने वाले से जानकारी करनी चाहिए तो उसने फोन काट दिया। इस दौरान वह करीब 1.12 मिनट तक कर्मचारी के संपर्क में रहा। आनन फानन में सत्येंद्र सिंह ने इसकी सूचना अफसरों को दी।
धमकी की बात पता चलते ही अफरा-तफरी मच गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसकी पुलिस को सूचना दी। साथ ही एयरपोर्ट पर बम निरोधक दस्ता और पुलिस फोर्स ने चेकिंग शुरू की। इधर, चकेरी पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दो घंटे के भीतर धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने प्रैंक किया था। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने पूछताछ में बताया कि उसने फोन अपनी अंतरात्मा के कहने पर किया था। जैसा उसकी अंतरात्मा ने कहा, वैसा ही किया। - आईपीएस सुमीत सुधाकर रामटेके, एसीपी चकेरी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें