फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वक्फ बिल के विरोध में जुमे की नमाज के बाद लहराए पोस्टर, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। इंस्टाग्राम में वक्फ बिल के विरोध की रील देख फहीमाबाद कालोनी मस्जिद के बाहर शुक्रवार को दो युवकों ने नमाज के बाद पोस्टर लहराकर भीड़ इकट्ठा कर ली और माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। इससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

चमनगंज प्रभारी निरीक्षक संजय राय ने बताया कि थानाक्षेत्र के फहीमाबाद कालोनी में मस्जिद है। शुक्रवार दोपहर जुमा की नमाज के बाद मस्जिद के सामने रहने वाले अमन और मजहर वक्फ कानून के विरोध में हाथों में पोस्टर लेकर घर से बाहर निकल आए। उन्होंने पोस्टर लेकर वक्फ कानून पर विरोध जताते हुए नारेबाजी कर माहौल खराब करने की कोशिश की, जिससे अफरातफरी मच गई। इस बीच वहां लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने बताया कि पुलिस जुमे की नमाज को लेकर पहले से अलर्ट थी।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि एक युवक ई-रिक्शा चालक तो दूसरा ठेला लगाने वाले का लड़का है। पोस्टर में वक्फ बिल रिटर्न, वक्फ हमारा अधिकार है, लिखा था। पूछताछ में युवकों ने बताया कि इंस्टाग्राम की रील देखकर उन लोगों ने पोस्टर लहराकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मालूम हो कि इससे पहले नौबस्ता के मछरिया इलाके में मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के बाद वक्फ कानून के विरोध में पोस्टर लहराए गए थे। इस दौरान एक युवक ने प्रदर्शन करते हुए पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था। वहीं पुलिसकर्मियों पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास किया था। इस मामले के बाद कमिश्नरेट पुलिस सतर्कता बरत रही है।
जुमे की नमाज के बाद वक्फ कानून के विरोध को लेकर दो युवकों ने पोस्टर लहराया था। चमनगंज पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। -राजेश कुमार श्रीवास्तव, एडीसीपी सेंट्रल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें