फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Thu, 12 Jan 2023 04:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

जरिया थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई, जिससे कार धू-धूकर जलने लगी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को राठ सीएचसी मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
ट्रक और कार की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में बुधवार देर रात्रि ट्रक और कार में जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर से पेट्रोल की टंकी फट जाने से कार में आग लग गई। इसमें कार सवार तीन लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार जनपद जालौन के रहने वाले थे। बुधवार देर रात करीब 12 बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर जितेंद्र (40) पुत्र आशाराम, राजेश कुमार (50) सियारी थाना माधौगढ़ जालौन,  शरीफ (55) सिरसा जालौन चार पहिया इंडिका कार से इलाहाबाद से लौट रहे थे।
चिकासी के बरौली गांव के पास ट्रक की टक्कर से कार में आग लग गई। इसमें कार सवार तीनों लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। उनके शरीर का ज्यादातर भाग जल गया है, जिसमें सिर्फ कंकाल मिले हैं। जरिया थाना प्रभारी बृजमोहन ने बताया ने बताया कि सड़क दुर्घटना के दौरान कार में आग लगी है।

विज्ञापन

हादसे में तीन युवक पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। मृतकों के शवों को राठ सीएचसी मोर्चरी में रखकर परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सीएम योगी ने जताया दुख
हमीरपुर सड़क हादसे में हुई जनाहानि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक प्रकट किया हे। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति संवदेना व्यक्त की है। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
विज्ञापन

साथ ही, जिला प्रशासन के अधिकारियों कोघायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, जिलाधिकारी और पुलिय के वरिष्ठ अधिकारियोंको राहत कार्य कराने के लिए निर्देशित किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें