14 लोगों के खून का लिया सैंपल
मासूम की मौत के बाद रनिया डेरा गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम
19पीयूकेपी5- रनिया डेरा गांव में जांच कर दवाएं देते चिकित्सक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पुखरायां। अमरौधा विकास खंड के रनिया डेरा में बुखार से मासूम की मौत के बाद स्वास्थ्य टीम ने गांव में 18 लोगों की जांच की। इस दौरान 14 लोगों के बुखार से पीड़ित होने पर खून का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। गांव में लोगों को मच्छर जनित बीमारी से बचाव के तरीके बताए गए।
रनिया डेरा गांव में बुखार से मासूम की मौत के बाद रविवार को पहुंची स्वास्थ्य टीम ने 18 लोगों की जांच की। इसमें 14 ग्रामीणों को बुखार आने की पुष्टि होने पर उनका इलाज किया गया। डॉ. गिरिराज ने बताया कि गांव निवासी देवा, संतोष, लक्ष्मी, समीर, रूचि, गौरी, रजपाल, जयराम, उदयबाबू, बालक, शनि, बराती, अनिल, किशन, रितिक के खून का सैंपल लेकर जांच के भेजा गया है। गांव के अखिलेश के अनुसार पुत्री तनु (2) की बुखार से मौत हुई थी। लोगों की जांच के दौरान एलटी रवि कुमार और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।