बिना यूनिफार्म ड्यूटी कर रहे थे कर्मचारी
खास बात तो यह है कि शासन से आदेश के बावजूद एंबुलेंस कर्मी बिना यूनिफार्म सादे कपड़े पहनकर ड्यूटी कर रहे हैं। एंबुलेंस कार्यक्रम प्रबंधक विजय चौहान ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। एंबुलेंस के सेल्फ में कुछ गड़बड़ी आ गई थी। वीडियो बनाने पर अभद्रता करने के मामले की वह स्वयं जांच करेंगे। दोषी होने पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।