फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घर में घुसकर तीन युवकों ने युवती से की छेड़खानी, दादी गई थी अस्पताल…पड़ोसी आंटी ने बचाया, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 22 Nov 2024 05:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रावतपुर थाना क्षेत्र में घर में अकेली एक युवती से तीन युवकों ने घर में जबरदस्ती घुसकर छेड़खानी की है। पीड़िता की जान जैसे-तैसे पड़ोसी आंटी ने बचाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां घर के अंदर अकेले युवती से तीन युवकों ने छेड़खानी की है। घटना के समय पीड़िता की दादी अस्पताल गई थीं। पड़ोसी आंटी ने बड़ी मुश्किल से युवती की जान बचाई।

विज्ञापन

पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कुछ देर बाद ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि तीनों युवक बदमाश किस्म के हैं, जो आए-दिन विवाद करते रहते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना रावतपुर क्षेत्रान्तर्गत एक मकान में किराये पर रहने वाली एक युवती घर पर अकेले ही थी। तभी तीन युवक घर में जबरदस्ती घुस आए और युवती से अभद्रता शुरू कर दी। युवती से जबरदस्ती करने की कोशिश भी की गई।

विज्ञापन

तीनों आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले
पीड़िता ने भागकर पड़ोसी आंटी से मदद मांगी। इसी दौरान अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। भीड़ को देखकर तीनों आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता ने बताया कि उसकी दादी नाइट ड्यूटी के लिए अस्पताल निकल गई थी। देर रात संग्राम, चंदन और मोनू घर घुस आए थे।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि एक युवती के साथ अन्य किरायेदार द्वारा छेड़खानी करने की जानकारी मिली है। पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। बिल्डिंग के अन्य किराएदारों का भी सत्यापन कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें