फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कोरोना के बाद अधिक बिगड़ रही रोगियों की तबीयत, ये जानना आपके लिए बेहद जरूरी

Sat, 03 Jul 2021 09:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

हैलट और उर्सला में पोस्ट कोविड वार्ड तो बने हैं लेकिन रोगियों की हालत इतनी गंभीर होती है कि सीधे आईसीयू में भर्ती करना पड़ता है और जरा सी देरी घातक हो जाती है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना ठीक होने के बाद पोस्ट कोविड रोगियों के लिए अधिक खतरा पैदा हो रहा है। कोरोना के बाद रोगी के शरीर में बनने वाली इन्फ्लेटेड (बढ़ी हुईं) कोशिकाएं अंगों को तेजी से क्षतिग्रस्त करती हैं। इसके बाद रोगियों की हालत अधिक गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन


हैलट और उर्सला में पोस्ट कोविड वार्ड तो बने हैं लेकिन रोगियों की हालत इतनी गंभीर होती है कि सीधे आईसीयू में भर्ती करना पड़ता है और जरा सी देरी घातक हो जाती है। बीते दिनों पोस्ट कोविड रोगी आईआईए महिला विंग की अध्यक्ष वंदना मिश्रा की जाम में फंसकर मौत हुई थी।

जाम में फंसने की वजह से उन्हें समय से अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। इसी तरह अन्य रोगियों की भी अचानक तबीयत बिगड़ती है और जरा सी देर हुई तो मौत हो जा रही है। सीनियर चेस्ट फिजीशियन डॉ. राजीव कक्कड़ ने बताया कि कोरोना के संक्रमण से रोगी के शरीर में इन्फ्लेटेड कोशिकाएं बनती हैं।
विज्ञापन


ये शरीर के विभिन्न अंगों में जाकर नुकसान पहुंचाती हैं। इन कोशिकाओं ने अगर हार्ट को प्रभावित किया तो रोगी को अटैक आ जाता है। अन्य अंग भी प्रभावित हो सकते हैं। रोगी के मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर आता है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सीनियर फिजीशियन डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि पोस्ट कोविड रोगियों को एहतियात बरतने की अधिक जरूरत है। ब्लड शुगर नियंत्रित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें