बीमार महिलाओं में शामिल हैं ये
इसमें 19 की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में भर्ती महिलाओं में सियादुलारी (60), अनूप कुमारी (27), रुक्कमीना (55), रामेश्वरी (60), जगरानी (50), रामपति (55), बिटान (46), पंकज की पुत्री अंकिता (3) शामिल हैं।
डॉक्टर बोले- सभी की हालत में सुधार
इसके अलावा शिवपाल की बेटी शिवांशी (3), अंजू (26), शिवाना (70), जगदेई (63), रामदेई (70), अंजू पाल (30), राजरानी (45), गीता (50), रघुरानी (45), तेवराना (60) शिवदेवी (48) शामिल हैं। इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर फैसल जुबेर ने बताया कि सभी की हालत में सुधार है।
बना था ताजा खाना, छिपकली गिरने की आशंका
जिला अस्पताल अस्पताल में भर्ती महिलाओं ने बताया कि खाना ताजा बनाया गया था। खाने में छिपकली गिरने की आशंका जताई है। महिलाओं के मुताबिक, खाना अभी रखा हुआ है। यहां से जाने के बाद खाना बर्तनों से हटाया जाएगा। उसके बाद ही हकीकत का पता चल पाएगा।