फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः डायरिया व बुखार से बालिका समेत तीन की मौत

विज्ञापन
महिला अस्पताल में जांच के लिए आईं महिलाएं। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। उमसभरी गर्मी से संक्रामक बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। जिला अस्पताल के वार्ड मरीजों से फुल हैं। बुधवार को डायरिया व बुखार से बालिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

पिछले चार दिन से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। हल्की बारिश के बाद तेज धूप निकलने से उल्टी, दस्त, बुखार व पेट दर्द के मरीजों में इजाफा हुआ है। सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीज पहुंच रहे हैं। पर्चा बनवाने से लेकर दवाएं लेने तक मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
डहर्रा गांव निवासी रामफल की चार साल की पुत्री डॉली की मंगलवार की रात अचानक हालत बिगड़ गई। तेज बुखार के साथ उल्टियां होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। वहां उसकी मौत हो गई। शाहपहाड़ी निवासी जशुदिया (55) व भरवारा निवासी अतरप्रकाश (65) की डायरिया से जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा का कहना है कि इस मौसम में खानपान में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कतई न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें